फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जिम्मेदारी उठाने का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जिम्मेदारी उठाने का पाठ
विज्ञापन

विकासनगर। ग्राम कुंजा स्थित एएआर रिवर-डेल्स एकेडमी में बैज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार बनकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश भी दिया।विद्यालय की प्रार्थना सभा में संपन्न हुए कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं को हेड ब्वाय, हेड गर्ल समेत कक्षा मॉनिटर आदि के बैज वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ममता खत्री ने कहा प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील बनना चाहिए। उन्होंने कहा बचपन से ही उन्हें जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना सीखना चाहिए। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के व्यक्तित्व के विकास में मदद मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मोहित कुमार, प्रधानाचार्य नजमा, समन्वयक निकिता राठौर, अन्नू, रहीमा, रिया, लक्ष्मी, नाजिया, राखी, सादिया, प्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें