फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने महिला उत्पीड़न पर आधारित नाटक का मंचन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...
विज्ञापन

विकासनगर। द्रोणा पब्लिक स्कूल लक्ष्मीपुर में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्रों ने महिला उत्पीड़न पर आधारित नाटक का मंचन कर खूब वाहवाही लूटी। इसके साथ ही गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी और पंजाबी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री और जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत की जरूरत है, क्योंकि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। प्रधानाचार्य राजपाल बिष्ट विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पेश की और छात्र-छात्राओं से अनुशासन एवं कड़ी मेहनत के साथ-साथ हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाने का मंत्र दिया। इस मौके पर आकाश पंवार, प्रकाश भट्ट, भीम सिंह बिष्ट, सुभाष चंबेल, चतर सिंह नेगी, शैलेंद्र थपलियाल, संजय राणा, अर्चना डिमरी, कुसुम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें