फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। निपुण भारत मिशन के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए विकासखंड विकासनगर में निपुण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर के दीपक पहले, शाहपुर कल्याणपुर के हर्षिका दूसरे, बाढ़वाला के अवनी पांचाल तीसरे, होरावाला के अक्षित चौथे और कल्याणपुर के छात्र रितिक पांचवें स्थान पर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी विनिता नेगी कठैत ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विकास रोहिला, बलवीर सिंह, उर्मिला चौहान, प्रमिला जिनाटा, नीलम, अतुल चौहान, पीतांबर दत्त जोशी, विरेंद्र चौहान, संतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें