सेलाकुई। झाझरा स्थित दून ग्लोबल स्कूल में अंडर-10, 13, 16 के छात्र-छात्राओं के लिए ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-10 में जैविक पहले, आदित्य दूसरे और अविजोथ सिंह अरोड़ा तीसरे स्थान पर रहे। सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-13 बालिका वर्ग में कनिष्का ने पहला, वाणी ने दूसरा और जानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में जैविक पहले, अंकुश दूसरे और शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालक वर्ग में आदिश नौटियाल ने पहला, निवेदित सिंह बोरा ने दूसरा और प्रथम कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में सुनीता चौहान ने पहले, कनिष्ठा अमोली दूसरे और पूर्वा राणा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर पंकज अग्रवाल, पीयूष, विवेक, किरण, दीपांशी, अनामिका आदि उपस्थित रहे। संवाद