सेलाकुई। डीपीएसजी में दो दिवसीय अंतर विद्यालय महोत्सव धरोहर की शुरुआत की गई। महोत्सव में 11 प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। महोत्सव का पहला दिन ताल और सुर का संगम के नाम रहा। प्रधानाचार्य क्रिस्टोफर बरबोसा ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की। इस दौरान कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने संगीत और नृत्य की विविध परंपराओं को सजीव कर दिया। इस दौरान पारंपरिक सूफी संगीत की आत्मिक धुनों से प्रतिभागियों ने उपस्थित श्रोताओं का मन जीत लिया। इसके बाद डिकेड्स ऑफ हिट्स श्रेणी प्रस्तुत की गई। विद्यार्थियों ने वर्ष 1960 से 1990 के दशक तक के लोक नृत्यों की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। संवाद