फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने दिवाली पर दिखाई हस्तनिर्मित कलाकृतियां

Fri, 06 Nov 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। एमआरबी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को दिवाली की पूर्व संध्या पर हस्तनिर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी और सह-बिक्री का आयोजन किया। इसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सुंदर रंग-बिरंगे दिवाली दीपक और आकर्षक सजावटी सामग्री तैयार की। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक पीएन बिजल्वाण ने किया। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आत्मनिर्भरता व उद्यमशीलता विकसित करते हैं। प्राचार्या सुधा पैन्यूली ने बताया कि विद्यालय नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दे रहा है। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खरीदारी कर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार डॉ. जीसी बडोनी, मुख्य अध्यापिका मधु खन्ना, सुरेंद्र बिजल्वाण, ओम प्रकाश बिजल्वाण सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें