फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से लेनी चाहिए प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीदी दिवस के रूप में मनाया गया। प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने महात्मा गांधी के चित्र पुष्प अर्पित कर कहा कि छात्र-छात्राओं को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सादा जीवन और उच्च विचार रखते हुए देश को आजाद कराया। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके बल पर हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने माता-पिता, अध्यापक और छोटों का आदर सत्कार करने की भी प्रेरणा दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जो महात्मा गांधी के आदर्शों और शिक्षाओं पर आधारित थी। इस मौके पर गीता नेगी, नगमा, विभा, मोनिका शर्मा, नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार, बेबी राठौर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें