फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भविष्य निर्माण के लिए लक्ष्य निर्धरित करें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
साहिया में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान मौजूद सेवानिवृत्त आईपीएस जगतराम जोशी। स्रोत विद्य
विज्ञापन
साहिया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम में सेवानिवृत आईपीएस जगतराम जोशी ने छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण के गुर बताए। उन्होंने कहा यदि लक्ष्य को निर्धारित करके उसके लिए मेहनत की जाए तो फिर कोई बाधा उसकी प्राप्ति में नहीं आती है। उन्होंने कहा जौनसार बावर क्षेत्र में पूर्व के समय में कठिनाइयां बेहद अधिक थीं। पढ़ाई करने के लिए छोटे से लेकर बड़े बच्चों तक को पैदल ही कई-कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इसके अतिरिक्त बिजली, पाठन-पाठन के लिए आवश्यक सामग्री आदि भी उपलब्ध नहीं हो पाती थी। उन्होंने कहा आज सड़क, बिजली व इंटरनेट आदि सुविधाओं से सब आसान हो गया है। उन्होंने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कनक लता, शिवानी गुंसाई, पारूल, नेहा, मीनाक्षी, आभा थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें