फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सांस्कृतिक महोत्सव में छात्रों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जॉर्ज कॉलेज में शुक्रवार को दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव मैनर फैस्ट शुरू हुआ। मुख्य अतिथि मसूरी के संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद और अमीशा आनंद ने इसका उद्घाटन किया। राहुल आनंद ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। पहले दिन भारतीय व पाश्चात्य एकल-समूह गायन, बैंड, डंब शराड, प्रश्नोत्तरी, स्पेलबी और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इरफान शेख, अमोस डिवैसी, हिमांशु ग्रोवर, तेजस्वी कुमार, गौरव कुमार, निखिल राणा और प्रतिभा द्विवेदी शाह निर्णायक मंडल में शामिल थे। इस दौरान सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानुस करकैटा और सांस्कृतिक समन्वयक दीपाली वल्लभ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें