फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव मंथन का आयोजन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, वन पंचायत सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट, आरएसएस के विभाग प्रचारक धनंजय, शिशु शिक्षा समिति के प्रदेश मंत्री डॉ. अनिल शर्मा व ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कक्षा 12 के निखिल चौहान व कृष शर्मा और हाईस्कूल के ऋषभ डिमरी को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक व योग अभ्यास की प्रस्तुति दी। अतिथियों ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति नई सोच एवं नई खोज का पहलू है। गुलामी की मानसिकता से बाहर आकर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। इस अवसर पर प्रेमचंद जैन, नीरज शर्मा, अशोक कपूर, रविंद्र चौहान, सुशील अग्रवाल, संदीप महावर, रेखा सिंह, सुनीता भट्ट, शोभा सिंह, वाणी विकास लखेड़ा, राकेश मंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें