फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापकों के अटैचमैंट से छात्रों में नाराजगी, धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो शिक्षकों के अटैचमैंट के आदेश से हंगामा हो गया। छात्रों के एक गुट ने शिक्षकों के अटैचमैंट के विरोध में धरना दिया। उन्होंने शिक्षा निदेशक से शिक्षकों को वापस अपनी नियुक्ति के स्थानों पर ही लौटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

डाकपत्थर डिग्री कॉलेज की मीडिया प्रभारी डॉ. दीप्ति बगवाड़ी को सुद्धोवाला व डॉ. राकेश मोहन नौटियाल को रायवाला के लिए अटैच कर दिया गया। इस संबंध में महाविद्यालय को प्राप्त हुए आदेशों की जानकारी मिलते ही छात्रों का एक गुट धरने पर बैठ गया। छात्रों ने मांग करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की समस्या को देखते हुए इस आदेश को वापस लिया जाना चाहिए। उधर अटैच किए गए प्राध्यापक डॉ. दीप्ति बगवाड़ी व राकेश मोहन नौटियाल ने बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से भेजे गए आदेशों में कोई कारण नहीं बताया गया है। जबकि इस प्रकार के मामलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कारण बताना चाहिए। उधर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.जीआर सेमवाल ने कहा कि शिक्षा निदेशालय से मिले आदेशों के तहत प्राध्यापकों को महाविद्यालय से रिलीव करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें