फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प

विज्ञापन
चकराता महाविद्यालय में नशे की रोकथाम संबंधी शपथ लेते एनएसएस के स्वयं सेवी। स्रोत महाविद्यालय
विज्ञापन
चकराता। गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स सेल के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व अन्य छात्र-छात्राओं को नशामुक्त भारत की शपथ दिलाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर ने कहा कि छात्र स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों, परिजनों व रिश्तेदारों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि सरकार का नशा मुक्त भारत अभियान देशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। हर युवा का दायित्व है कि वह नशे से दूर रहकर एक सशक्त और सक्षम भारत के निर्माण में योगदान दे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुड़वान, डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें