फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फिर आमरण अनशन पर बैठे अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



महाविद्यालय में छात्रों की तालाबंदी तीसरे दिन भी जारी

नायब तहसीलदार और प्राचार्य के समझाने पर भी नहीं माने छात्र



विभिन्न मांगों को लेकर पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी के छात्र शुक्रवार को तीसरे दिन भी आंदोलित रहे। बीते बृहस्पतिवार की रात अस्पताल से छुट्टी मिलते ही छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य जोशी फिर से मांगों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठ गए। उनके साथ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि मनोज चौहान और पूर्व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रमेश रावत भी आमरण अनशन पर हैं।



शुक्रवार को नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी और प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव आंदोलित छात्रों से वार्ता करने पहुंचे। उन्होंने छात्रों से तालाबंदी समाप्त करने का अनुरोध किया, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बतादें कि कॉलेज में परास्नातक की कक्षाएं शुरू करने, छात्राओं के लिए छात्रावास, एनसीसी, कॉलेज को जाने वाली सड़क को पक्का करने की मांग को लेकर बीते बुधवार को छात्रों ने कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी थी। मांगों के समर्थन में छात्रसंघ अध्यक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए थे।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पुलिस प्रशासन ने जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राचार्य डॉ. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक के माध्यम से फाइल शासन को भेजी गई है। छात्राें की मांग जल्द पूरी होने की उम्मीद है। धरना प्रदर्शन करने वालों में आरती, गीतिका, शिवानी, महावीर, रजत, बॉबी, राधिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें