अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज त्यूणी में ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता हुई। इसमें 20 कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी और भटाड़ के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी चुनाव आयुक्त अजीत सिंह और खंड संयोजक विवेक शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के फाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज भटाड़ और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज त्यूणी के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशु भाषण व संस्कृत नाटक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अलावा श्लोक उच्चारण में ज्योति और निवेदिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनोखे लाल, शीला नौटियाल, रक्षा जिनटा, सेमपाल रावत, नारायण दत्त शर्मा, गिरीश रावत, पूरण राय, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद