फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालदेवता कॉलेज में छात्रों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई इकाई ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में तालाबंदी की। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर जल्द परिणाम करने की मांग उठाई। माहौल बिगड़ता देख सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। छात्रों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा, परिणाम न आने से छात्र नए सत्र में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में छात्रों का साल भी खराब हो सकता है। एनएसयूआई के सक्षम यादव ने कहा, परिणाम घोषित करने के लिए संगठन बीते लंबे समय से मांग कर रहा है, लेकिन उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा, जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में पवन मैंदोली, शशांक, नंदन गौनिया, अंकित, आर्यन, कनिष्क, अदिति, जयदीप, मनीष, सागर, दीपशिखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें