फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने जानी जीवनरक्षक प्रणाली की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्डियक अरेस्ट और जानलेवा संक्रमण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में कार्यशाला का आयोजन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यशाला में छात्रों ने जीवनरक्षक प्रणाली की बारीकियों को समझा। कार्यशाला का उद्देश्य नर्सिंग छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना था। मेदांता हॉस्पिटल के हिमांशु जोशी और शिवांगी डागर ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए और जीवनरक्षक प्रणाली के बारे में बताया। साथ ही कार्डियक अरेस्ट जैसी आपातकालीन स्थिति में मरीज को समय रहते बचाने के लिए कार्डियक लाइफ सपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संक्रमण रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा की गयी। विवि की कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति कोठियाल ने कहा, कार्यशाला के माध्यम से छात्रों को पेशेवर बनने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी। इस मौके पर डी नर्सिंग डॉ. सुमन वशिष्ठ, नवल पुंडीर, धीरज पराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें