दून विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने डिजिटल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बारीकियां सीखीं। आईटीएम विश्वविद्यालय, ग्वालियर के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष जैसल ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में छात्रों को प्रशिक्षित किया। बताया, किस प्रकार पेर्प्लेसिटी, चैट जीपीटी, नोटबुकएलएम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का रचनात्मक व पेशेवर उपयोग किया जा सकता है। कहा, आज का समय डिजिटल क्रांति का है। यदि हमारे छात्र इन टूल्स का सही और सृजनात्मक प्रयोग करना सीख लें तो वे न केवल अपनी शिक्षा को सशक्त बना सकते हैं, बल्कि पत्रकारिता और मीडिया उद्योग में भी नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं। इस मौके पर विवि के प्रो. राजेश कुमार, डॉ. नितिन कुमार, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. राशि मिश्रा, आबशार अब्बासी, जूही प्रसाद, डॉ. वंदना नौटियाल, पियशी हिमानी, डॉ. सरगम मेहरा आदि मौजूद रहे।