फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने यमुना तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर के छात्रों ने नमामि गंगे के तहत स्वच्छता रैली निकाली। छात्रों ने यमुना तट पर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने किया। कहा कि हमें जल को स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में प्लास्टिक थैली का अनावश्यक प्रयोग नहीं करना है l प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए। छात्रों ने स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए कपड़े के थैलों का वितरण किया l छात्र-छात्राओं ने यमुना तट साफ-सफाई कर माता यमुना की आरती की l इस मौके पर डॉ. कविता बडोला, विमल डबराल, अभिषेक, अमित नेगी, अनुज जोशी, डॉ. पूजा देवी, अनीता पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें