फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पिकनिक मनाने आए थे छात्र, थाने में कटी रात...सुबह एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश

Mon, 30 Oct 2023 11:23 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों को रात थाने में कटी। यहां छात्रों का ग्रामीणों से विवाद हो गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत ढलानी की कोट नदी में पिकनिक मनाने उतरे दो छात्रों से ग्रामीणों का विवाद हो गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सहसपुर पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई। दोनाें की रात थाने में कटी। सुबह होने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों की जमानत मिल गई।

विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि सुनील रौछेला ने बताया कि कोट नदी का पानी आसपास के गांव के लोग पीने के लिए प्रयोग करते हैं। ग्रामीणों ने भद्रांचल नदी प्रदूषण मोर्चा का गठन किया है। नदी के चार किमी क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। पर्यटकों को आगाह करने के लिए जगह-जगह बोर्ड लगाए गए हैं। यहां मांस मदिरा और नशीले पदार्थों का सेवन करना मना है।

मारपीट पर उतारू हो गए छात्र
नदी में किसी भी प्रकार का प्रदूषण फैलाना, कूड़ा फेंकना और नहाना आदि प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को दो छात्र नदी में उतरे हुए थे। जब उन्हें ऐसा करने से मना किया गया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उन्होंने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

ये भी पढ़ें...Roorkee:  मंगलौर बसपा विधायक अंसारी का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

थाना प्रभारी सहसपुर गिरीश नेगी ने बताया कि दोनों छात्र अमन और शाहिल को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनाें को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दोनों पौंधा क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें