फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: - बाल कवि सम्मेलन में छात्र-छात्राओं ने सुनाईं कविताएं

विज्ञापन
​शिवालिक एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्यालय
विज्ञापन
सेलाकुई। शिवालिक एकेडमी में शनिवार को हिंदी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक, सृजनशील व मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बाल कवि सम्मेलन में कक्षा तीन से लेकर आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने ख्वाबों की रेलगाड़ी, मैं भी एक खिलौना होता जैसी कविताएं सुनाईं। इसके साथ ही कबीर, रहीम, तुलसीदास आदि के दोहे और हास्य-व्यंग प्रस्तुत किए। शानदार प्रस्तुति देने पर कक्षा तीन की छात्रा मायरा वर्मा ने पहला, अनुष्का कोटियाल ने दूसरा और मायरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार से जसलीन सिंह ने प्रथम, अंजन पुंडीर ने द्वितीय व अनिका चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच में स्वास्तिका पहले, रूहिका दूसरे व अंशिका रावत तीसरे नंबर पर रहीं। कक्षा छह में अनूप सिंह पहले, आयुषि सिंह दूसरे व आराध्या शाह को तीसरा स्थान मिला। कक्षा सात में आरव नेगी प्रथम, जिया सिंह द्वितीय व मानवी डिमरी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठ वर्ग में यशस्वी चौहान प्रथम, शुगन राठौर द्वितीय और देवाशं चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। ओवरऑल परिणामों में सतपुड़ा सदन प्रथम स्थान, विंध्य सदन द्वितीय व अरावली सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर शम्मी चौहान, रविंद्र सिंह नेगी, शेर सिंह, मीनू सिंह, निधि पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें