फोटो....
विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज के एनएसएस के छात्रों ने विश्व एड्स दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने रैली के माध्यम से लोगों को एड्स के बारे में जानकारी दी और बचाव के उपाय भी बताए। रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई और मेन बाजार, डाकपत्थर तिराहा होते हुए विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस दौरान छात्रों ने नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की संयोजक अनीता नेगी ने छात्रों से अपील की, वह एड्स के बारे में जानकारी घर-घर, जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर मंजू राणा, पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, किशन, मुकेश, अंजलि, कनिका, खुशी, पीयूष आदि उपस्थित रहे। संवाद