फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बसंत पंचमी के अवसर पर छात्रों ने उड़ाई रंग-बिरंगी पतंगें

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो....
विज्ञापन

विकासनगर। सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर में बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सुर की देवी सरस्वती वर दो गीत पर नृत्य कर मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या रश्मि गोयल ने छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया और ज्ञान व विद्या की देवी मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त करने का संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर सेपियंस स्कूल विकासनगर में भी बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी पतंगें उड़ाईं। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने छात्रों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर गीता नेगी, अपर्णा शर्मा, उमा पुंडीर, मोनिका शर्मा, कमल, वंदना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें