विकासनगर। होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बाल शोध मेले का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के 25 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l छात्र-छात्राओं ने भाषा स्टॉल, गणित, क्राफ्ट, म्यूजिकल, ईवीएस, पुस्तकालय, बाल वाटिका और स्थानीय पकवान की स्टॉल लगाए थे। बाल शोध मेले का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विनीता नेगी कठैत ने किया। उन्होंने कहा कि बाल शोध मेले में छात्रों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित लोक गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी शिवानी कौशल, प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह रावत, विकास रोहिला, रविंद्र जीना आदि उपस्थित रहे। संवाद