सेलाकुई। जेबीआईटी इंस्टीट्यूट में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेशों के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी के गीतों पर छात्र देर शाम तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन संदीप सिंघल और हेमलता सिंघल ने किया। बॉलीवुड सिंगर निकिता गांधी ने बरबादियां तुमसे ही है गीत सुनाकर युवाओं के अंदर जोश भर दिया। उन्होंने कबीर मान जा, काला चश्मा जचदा, नाच मेरी रानी, तेरे प्यार में चमकू जुगनू जैसे, मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी जैसे एक बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियों से छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं छात्रों ने भी विभिन्न प्रदेशों के लोग गीतों की प्रस्तुतियां देकर सभी को भारत की संस्कृति से परिचित कराया। संवाद