फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ढोल बीट्स एंड डांडिया नाइट में झूमें छात्र-छात्राएं

Sun, 01 Nov 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जमनपुर स्थित बीहाइव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में शनिवार को रंग, संगीत और उत्साह से भरपूर सांस्कृतिक संध्या ढोल बीट्स एंड डांडिया नाइट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संस्थान के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गरबा व डांडिया की शानदार प्रस्तुतियों से पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लोकप्रिय गायक हर्षित मिगलानी की लाइव परफॉर्मेंस रही। उनकी शानदार गायकी और ऊर्जावान प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यार्थियों ने बॉलीवुड और पारंपरिक गुजराती संगीत की धुनों पर गरबा एवं डांडिया का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उत्साह का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बीहाइव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधक अमित जोशी, डॉ. अंकुर शर्मा, डॉ. कुलदीप समेत संस्थान के सभी प्राध्यापक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें