फोटो....
विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद छात्रों ने पौधरोपण किया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य बीपी पोखरियाल ने किया। उन्होंने छात्रों को भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता से अवगत कराया। कहा कि भारतीय संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमें अपने पूर्वजों का आदर सत्कार करना चाहिए। अपनी भाषा शैली अपना पहनावा आदि को हमें सुरक्षित रखना होगा। कार्यक्रम अधिकारी अनिता नेगी ने छात्रों को साफ सफाई एवं स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पीतांबर सिंह तोमर, मोहन तोमर, मोहन बिष्ट, मोहित, हिमांशु, पीयूष, प्रियांशु, दीपिका, इशू, मुस्कान आदि उपस्थित रहे। संवाद