फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बीबीए और बीफार्मा के छात्र चरस व स्मैक के साथ दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमनगर क्षेत्र के एक निजी शिक्षण संस्थान के बीबीए और बीफार्मा के दो छात्रों को चरस व स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि एसआई संजय रावत नंदा की चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आती एक बाइक को रोका गया तो बाइक सवार ने वहां से भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर उसे रोका गया। बाइक पर सवार दोनों युवकों ने अपने नाम संदीप पाठक निवासी पिपका, सल्ट अल्मोड़ा और गौतम मिश्रा निवासी रायगढ़ छत्तीसगढ़ बताए। इनकी तलाशी ली गई तो पाठक के पास से 30 ग्राम चरस और मिश्रा के पास से तीन ग्राम स्मैक बरामद हुई।





आरोपियों में संदीप पाठक बीबीए का और गौतम मिश्रा बीफार्मा का छात्र है। इन्होंने पूछताछ में बताया कि वे ये नशीले पदार्थ किसी रौनक नाम के युवक से खरीदकर लाए थे। एसओ प्रेमनगर ने बताया कि रौनक का नाम पहले भी नशीले पदार्थों की तस्करी में सामने आ चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। बता दें कि प्रेमनगर क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में नशा सप्लाई की बात अक्सर सामने आती है। एसओ ने बताया कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने इस मामले में सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लगातार क्षेत्र में चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें