फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को सिखाया क्लाउड नियंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राफिक एरा डीम्ड विवि में छात्रों ने एडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने के साथ यूजर एक्सेस, कंटेंट डिलीवरी और डोमेन मैनेजमेंट के बारे में सीखा। विवि में शनिवार को अमेजॉन वेब सर्विसेज का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए क्लाउड इग्नाइट कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डॉ. डीआर गंगोडकर ने कहा कि आज के समय में टेक इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके लिए युवाओं के लिए किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। कॅरिअर में आगे बढ़ाने के लिए उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस और स्किल्स की आवश्यकता है। इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को ईडब्ल्यूएस पर वेबसाइट बनाने और चलने की जानकारी दी गई। साथी उन्होंने वेबसाइट को इंटरनेट पर लाइव करना, टैक्सास नियंत्रण और क्लाउड फ्रंट व रूट 53 जैसे टूल्स की मदद से वेबसाइट को बेहतर तरह से चलाना सीखा। कार्यशाला का आयोजन विवि के एडब्ल्यूएस क्लब ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अमित कुमार समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें