देहरादून। चीनी सेना के साथ हुई खूनी झड़प का चारों तरफ विरोध हो रहा है इसी क्रम में श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के छात्र संघ ने भी चीन सरकार का पुतला फूंक कर विरोध दर्ज किया। सभी युवाओं ने साथ मिलकर संकल्प लिया अब से किसी भी चाइनीज समान का ईस्तेमाल नहीं करेंगे। इसी मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल ने सभी से अनुरोध किया कि अपने स्तर से चाइना का जितना विरोध हो सके जरूर करिए। साथ ही छात्रसंघ महासचिव विश्वनाथ बुड़ाकोटी ने अपने चाइनीज मोबाइल को रोड पर पटक कर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चाइना का पुरजोर विरोध होना चाहिए। देश को जरूरत पड़ने पर बॉर्डर पर जाने को भी तैयार हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में छात्रसंघ विवि प्रतिनिधि सूरज नेगी, उपाध्यक्षा ओशिन कुनवाल ने भी हिस्सा लिया। साथ ही क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल पुरी, सोनू सिंह सरदार, तरुण जैन, सोहन सिंह गुसाईं, अमित कुमार ऋतुराज कठैत, रविकान्त, सूरज, नीरज आदि सम्मिलित रहे।