छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर डीएवी पीजी कॉलेज के गेट में प्रदर्शन करते छात्र नेता। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्र नेताओं के साथ कुछ नए छात्रों ने छात्र संघ चुनाव न कराने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। छात्र नेता आकिब अहमद ने बताया कि सरकार सभी बड़ी-बड़ी रैलियों व जनसभाओं का आयोजन करा रही है। केवल छात्रसंघ चुनाव कराने में कोई इच्छा नहीं दिखा रही है। अगर सरकार इस मुद्दे पर नहीं जागती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सक्षम छात्र संगठन ने श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के गेट पर छात्र संघ चुनाव न होने का विरोध किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी हैं। इस अवसर पर छात्र नेता नीरज रतूड़ी, नितिन चौहान, सूरज सिंह नेगी, हिमांशु, आशीष, सत्यम, अंकुश, मोहित, मुकुल आदि शामिल रहे।