देहरादून। दून विवि में छात्र परिषद कार्यकारिणी पदाधिकारी चुनाव के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। रविवार को 10 स्कूलों के चुनाव से निर्वाचित 36 स्कूल सोसायटी सदस्यों ने इन पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग ऑफिसर प्रो. आशीष कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए दो, सचिव पद पर तीन, संयुक्त सचिव के लिए दो और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन आवेदन प्राप्त हुए हैं। उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का पद महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षित किया गया है। 28 सितंबर को नाम वापस लिए जा सकते हैं और 29 सितंबर को इन पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।