फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तराखंड में चार घंटे में दूसरी बार आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

Wed, 09 Nov 2022 07:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है।
विज्ञापन
Earthquake - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में रात करीब दो बजे के बाद सुबह 6.27 बजे दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रात में जग रहे लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए थे। समाचार एजेंसी के मुताबिक भूकंप का पहला केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 6.3 नापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। वहीं दूसरा केंद्र पिढ़ोरागढ़ रहा। इस बार इसकी तीव्रता 4.3 रही।

विज्ञापन






बता दें कि उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील सिस्मिक जोन फोर में आता है। एक बार प्रदेश ने भूकंप की वजह से बड़ी तबाही झेली है। मंगलवार देर रात आए भूकंप ने लोगों के अंदर दहशत भर दी। अमर उजाला को कुछ लोगों की कॉल आई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में लगे पंखे हिलने लगे। जो लोग रात में जग रहे थे, दफ्तरों में काम कर रहे थे वह दहशत में बाहर निकल आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें