फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दुष्कर्म के दोषियों को मिले कड़ी सजा ः आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में दो पत्नियों की हत्या कर तीसरी पत्नी को यातनाएं देने, बेटी की हत्या कर नवजात बेटे को बेचने के मामले का राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डीआईजी पी रेणुका से फोन पर बात कर जानकारी ली और जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा, आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, हरिद्वार में तंत्रमंत्र से ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक और उसके साथियों ने बीमार युवती से दुष्कर्म किया था। इस मामले में भी अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हरिद्वार के एसएसपी से बात कर पीड़िता को न्याय दिलाने को कहा। उन्होंने कहा, ऐसे घटिया और आपराधिक मानसिकता के लोगों के छलावे से दूर रहना चाहिए। इस तरह के किसी भी फोन कॉल या संपर्क के व्यक्ति की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस चौकी या थाने में देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें