फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब, पसर रहा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी का बकाया भुगतान न होने से ठीक नहीं हो पा रही लाइटें
विज्ञापन


नगर निगम स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने में नाकाम साबित हो रहा है। मुख्य सड़कों से लेकर वार्डों में हजारों लाइटें खराब हैं। जिससे मुख्य सड़कों और गली-मोहल्लाें में अंधेरा पसरा है। इसका मुख्य कारण निगम को स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराने और ठीक करने का जिम्मा संभाल रहे कंपनी का करोड़ों का भुगतान न होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



नगर निगम ने ईएसएल कंपनी को स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने के साथ ही मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी है। कंपनी का निगम पर करोड़ों रुपये बकाया है। इससे कंपनी भी निगम को मांग के सापेक्ष स्ट्रीट लाइट उपलब्ध नहीं कर पा रही है। मरम्मत करने में भी हीलाहवाली कर रही है। ऐसे में हालत है कि निगम के कई वार्डों में हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। आरकेड़िया वार्ड 93 की निवर्तमान पार्षद बीना रतूड़ी, अजय सिंघल सहित अन्य पार्षदों का कहना है कि जब से निगम बोर्ड भंग हुआ है कोई सुनने वाला नहीं है। न कंपनी के अधिकारी फोन उठाते हैं और न ही निगम कर्मचारी भी समस्या का समाधान कर रहे हैं।
विज्ञापन




स्ट्रीट लाइटों की समीक्षा की जाएगी। कंपनी के उच्चाधिकारियों से भी बातचीत कर जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। - गौरव कुमार, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें