फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निगम कर्मचारियों का जन जागरण अभियान में नियमितीकरण की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी संघ के आह्वान पर आईएसबीटी में जुटे सैकड़ों कर्मचारी
विज्ञापन


- 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए बनाई गई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की ओर से बुधवार को आईएसबीटी परिसर में जन जागरण अभियान चलाया गया। इसमें करीब 400 रोडवेज कर्मचारी एकत्रित हुए। इस दौरान 20 दिसंबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास कूच कार्यक्रम के लिए रणनीति भी बनाई गई। कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत कई मांगों के लिए प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चला रहा है। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी जुड़ रहे हैं। कर्मचारी संगठन 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। इस दौरान 10 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसको लेकर कर्मचारियों ने रणनीति बनाई है। कूच में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के शामिल होने का आह्वान किया गया है। इस दौरान दिनेश गोसाई, बीएस रावत, श्याम सिंह नेगी, राजेश रमोला, विजय खाली, मेजपाल, शिशुपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह नेगी, जीवानंद भट्ट, अनुराग नौटियाल, मुकेश नैथानी, दिनेश सती, रविंद्र सिंह और अनिल भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें