देहरादून। आर्यन स्कूल में शनिवार को कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए स्पिन ए यार्न स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने प्रस्तुति कौशल ने सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य बी दास गुप्ता एवं अंग्रेजी विभाग की प्रमुख आशिमा चांदना शामिल रहीं। बच्चों ने थर्स्टी क्रो, द ऑनेस्ट वुडकटर, टफी, द टॉकिंग टर्टल और द मैजिकल पेंटब्रश जैसी कहानियों को प्रभावशाली आवाज, हावभाव के साथ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से ताशी बोरवाल, कक्षा दो से शौर्य प्रताप सिंह, कक्षा तीन से इनाया चांदना, कक्षा चार से अनन्या, कक्षा पांच से कबीर ढींगरा, कक्षा छह से अनिल मेहता, कक्षा सात से मितुल भुवानिया, कक्षा आठ से शौर्य भगत विजेता रहे। संवाद