फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, होमगार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एकता विहार में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक होमगार्ड का जवान घायल हो गया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमणकारियों को खदेड़ा। इसके बाद टीम ने 20 से 25 झुग्गी-झोपड़ियां को हटाया। मामले में निगम की तहरीर पर रायपुर थाने में 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहस्रधारा रोड पर एकता विहार में बीते शनिवार को सरकारी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ नगर निगम ने अभियान चलाया था। उस दिन भी टीम पर पथराव किया गया था। इसमें कुछ लोगों को चोटें आई थीं। हालांकि, बाद में पुलिस की मौजूदगी में टीम ने वहां से सभी झुग्गी-झोपड़ियों को हटा दिया था, लेकिन रविवार को फिर से वहां झुग्गी-झोपड़ियां बना ली गईं। शिकायत के बाद सोमवार को सुबह करीब 11 बजे पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम दोबारा अतिक्रमण हटाने पहुंची।
टीम ने जैसे ही अतिक्रमण हटाना शुरू किया। भीड़ ने पथराव कर दिया। पथराव में होमगार्ड अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अजय को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि, टीम के कुछ सदस्यों और पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें भी आईं।
विज्ञापन


देर तक चलता रहा हंगामा
पथराव के बाद मौके पर देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद टीम ने वहां से करीब 20 से 25 झुग्गियों को हटा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर फिर से अतिक्रमण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम के भूमि कर अधीक्षक राहुल कैंथोला ने कहा कि पथराव करने वालों में करीब 20 से 25 लोग शामिल थे। उनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
-
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
रायपुर एसओ कुंदन राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर 19 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में कविता देवी, धर्मेंद्र, मनोज, विजय राम, चंदू पासवाल, रामानंद पासवाल, लालराम, दीपक शाही, ललित शाही, अरुण शाहनी, पवन देवी, राम पासवान, दीप चंद्र, राम इकबाल, बबलू, ललित, रामबाबू, सचिन, त्रिपत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें