फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दरवाजे का कुंडा तोड़कर स्कूल से चुराई आठ हजार की नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iस्कूल की ओर से अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है तहरीरI
विज्ञापन




चोरों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजाग्रांट के दरवाजे का कुंडा तोड़कर करीब आठ हजार की नकदी चुरा ली। हालांकि अभी तक स्कूल की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में शनिवार और रविवार को दो दिन का अवकाश था। स्कूल में चोरी की यह सातवीं घटना बताई जा रही है। सोमवार को प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार और अन्य शिक्षक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दरवाजे का कुंडा टूटा हुआ देखा। मेज का गल्ला टूटा पड़ा था। उसमें रखी नकदी गायब थी।
विज्ञापन




गल्ले में रखे रुपये स्कूल के एक शिक्षक के बताए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य ने चोरी की सूचना कुल्हाल पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना कर शिक्षकों से घटना की जानकारी ली। प्रधानाचार्य का कहना है कि विद्यालय में पूर्व में कई बार चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई। बताया कि पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। वहीं स्कूल में बार-बार चोरी से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें