दो साल पहले बरेली के तस्करों की संपत्तियां हुई थीं जब्त
दो साल पहले एसटीएफ ने बरेली के एक परिवार के खिलाफ कार्रवाई की थी। इस परिवार का मुखिया स्मैक के साथ गिरफ्तार हुआ था। इसके बाद एसटीएफ ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर आरोपियों की लाखों रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। इसके बाद से कई ऐसे तस्करों पर नजर रखी जा रही है जिन्होंने तस्करी से पैसा कमाने के बाद अपनी संपत्तियां बनाई हैं।
ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: ट्रेनों का संचालन शुरू, लेकिन कर्फ्यू के बीच कैसे जाएंगे यात्री? जानें बसों को लेकर अपडेट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक देवभूमि को ड्रग्स फ्री करने का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य के अनुसार एसटीएफ के अंतर्गत बनी एएनटीएफ काम कर रही है। एसटीएफ ने नशा तस्करों पर कार्रवाई के लिए इस साल जिलों को 300 से अधिक नामों की सूची भेजी है। - आयुष अग्रवाल, एसएसपी, एसटीएफI