फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसटीएफ व ऊधमसिंह नगर पुलिस ने बचाई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर की थी आत्महत्या की बात
I
I

I
I- एसटीएफ के नोडल अधिकारी को मेटा कंपनी से आई थी सूचना
I
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक की जान एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलकर बचा ली। इस संबंध में एसटीएफ को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक आत्महत्या की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है। जिस पर एसटीएफ के नोडल अधिकारी अंकुश मिश्रा ने तत्काल इसकी सूचना ऊधमसिंह नगर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया।
विज्ञापन

I
Iएसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि फेसबुक, मेटा के नोडल अधिकारी से संपर्क कर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को एसटीएफ का नोडल अधिकारी बनाया गया। राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किए जाने संबंधी सूचना ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त होती है तो उसकी सूचना मेटा कंपनी पर तुरंत यूएसए से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिए पुलिस उपाधीक्षक साइबर को देती है। बताया कि 18 दिसंबर को को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आत्महत्या का प्रयास कर रहा है। इसकी पोस्ट उसने इंस्टाग्राम में पोस्ट की है। मामला ऊधमसिंह नगर का होने के कारण तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर बीर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक अनुषा बडोला से संपर्क किया गया। जिनकी ओर से तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस टीम रवाना किया और युवक को आत्महत्या करने से रोक लिया। बताया कि युवक ने मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण असमंजस में आकर आत्महत्या करने की बात को इंस्टाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर शेयर किया गयाI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें