फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जन समस्याओं के समाधान के लिए उठाए जा रहे कदम

विज्ञापन
अटकफार्म में सड़क निर्माण की शुरूआत कराते विधायक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सेलाकुई। अटक फार्म ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर छह गणेशपुरम में विधायक निधि से बनने वाली 100 मीटर सड़क के निर्माण की शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के लिए उनके माध्यम से लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कहा कि सड़क का निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को दैनिक आवाजाही में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार जन सुविधाओं के मामले में गंभीरता से काम कर रही है। समग्र विकास में सड़कें सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर शरद रावत, रमेश, अनिल डबराल, प्रफुल्ल सजवाण, पुरुषोत्तम बिष्ट, राजेंद्र कोठारी, दिनेश पसोला, डेम बहादुर, सुनील रावत, सुनील थापा, राजेंद्र फर्स्वाण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें