फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति की गोली से घायल हुई महिला के मजिस्ट्रेट के सामने हुए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I

I
I-13 जनवरी को रायपुर क्षेत्र में बड़ासी पुल के नीचे मिली थी महिला
I
Iपति की गोली से घायल हुई महिला के मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए। महिला का 13 जनवरी से दून अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी पति शुभम को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा था।
I
Iगौरतलब है कि पुलिस को गत 13 जनवरी को एक महिला घायल अवस्था में बड़ासी पुल के नीचे मिली थी। महिला की अगले दिन पहचान तानिया निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई जिसकी शादी सोनीपत निवासी शुभम के साथ हुई थी। सिटी स्कैन में पता चला कि उसके सिर में गोली धंसी हुई है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने यह गोली निकाली। जांच में पता चला कि तानिया को उसके पति शुभम ने ही गोली मारी है। उसके ससुर भी सोनीपत से गायब चल रहे हैं जिनकी गुमशुदगी भी दर्ज है। गत 21 जनवरी को पुलिस जब शुभम की तलाश में मसूरी पहुंची तो उसने दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी। बाद में उसे कुठालगेट के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला अब तक बयान देने की हालत में नहीं थी। इसके बाद मंगलवार को डॉक्टरों ने बताया कि अब वह मजिस्ट्रेट को बयान देने की हालत में आ चुकी है। इस पर मजिस्ट्रेट को दून अस्पताल बुलाया गया। उनके समक्ष तानिया के बयान कराए गए। महिला ने बताया कि उसके पति शुभम ने ही उसे गोली मारी थी। उसके ससुर सोनीपत से गायब थे जिसके बाद से वह अपने पति के साथ उत्तराखंड में रह रही थी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें