फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 करोड़ कीमत से ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगी रोडवेज की अत्याधुनिक वर्

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम 25 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर में अत्याधुनिक डिपो, मंडलीय कार्यशाला और कार्यालय का निर्माण करने जा रहा है। परिवहन मंत्री ने इसका शिलान्यास किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ट्रांसपोर्ट नगर में परिवहन निगम की कार्यशाला का शिलान्यास परिवहन मंत्री चंदन रामदास, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने किया। इस मौके पर परिवहन मंत्री ने कहा कि आज निगम 20 करोड़ से अधिक के लाभ में है। निगम दो आईएसबीटी, छह डिपो, टनकपुर केंद्रीय कार्यशाला का निर्माण कर रहा है। कोरोना काल में बंद हुई बसों को जिलों और ब्लॉक स्तर तक चलाया जाएगा। एक साल के भीतर देहरादून में इस वर्कशॉप को तैयार करने के बाद प्रदेशभर की सभी वर्कशॉप को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में ई-चार्जिंग स्टेशन और सीएनजी स्टेशन खोले जा रहे हैं।
विधायक विनोद चमोली ने कहा कि बस संचालन हमेशा घाटे का काम है क्योंकि खर्च के मुकाबले किराया कम होता है, लेकिन परिवहन निगम इसके बावजूद घाटे से उबर गया है, यह बड़ी उपलब्धि है। परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि कल तक रिटायरमेंट के बाद जो कर्मचारी खाली हाथ घर जाते थे, आज उन्हें उनके सभी देयकों का भुगतान समय से किया जा रहा है। यह सुधार तभी संभव है जबकि सभी कर्मचारी इसी उत्साह से काम करते रहें।
विज्ञापन

परिवहन निगम के एमडी रोहित मीणा ने बताया कि निगम लगातार सुधार की ओर है। पहले 85 प्रतिशत बसें परिचालन में और 15 प्रतिशत वर्कशॉप में होती थी लेकिन अब 95 प्रतिशत बसें सड़क पर और महज पांच प्रतिशत ही वर्कशॉप में होती हैं। निगम अपने खर्च से यह काम कर रहा है। दीपावली पर एक दिन में रिकॉर्ड 2.87 करोड़ की कमाई निगम ने की है। इस मौके पर निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें