शिक्षण गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) की ओर से शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। सीमैट के सभागार में आयोजित इस चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को शिक्षा में नवाचार की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
अकादमिक, शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक बंदना गर्ब्याल ने शिक्षकों को उनके नवाचारी कार्यों के लिए इनोवेटिव टीचर अवार्ड व प्रमाणपत्र प्रदान से सम्मानित किया। इस मौके पर कैलाश चंद्र डंगवाल ने नवाचारों के उपयोग, मनोज बहुगुणा एवं रविदर्शन तोपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, प्रणय कुमार ने आनंदम पाठ्यचर्या, एससीईआरटी की प्रवक्ता डॉ. आलोकप्रभा पांडेय ने विद्यालय सुरक्षा, स्वच्छता व स्वास्थ्य, प्रवक्ता डॉ. रमेश प्रसाद बडोनी ने आईसीटी के अनुप्रयोगों और डॉ. विनोद ध्यानी ने विद्यालय अधिगम, व्यक्तिगत निपुणता की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. आनंद भारद्वाज, डॉ. मोहन बिष्ट, अजय नौडियाल, लक्ष्मण सिंह मेहता, शंकर सिंह अधिकारी, आशा भट्ट, रेखा बोरा, नीरलता, अरविंद सोलंकी, प्रेमलता सजवाण आदि मौजूद रहे।