फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित :युवाओं का उत्पीड़न कर रही प्रदेश सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल में धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रतिनिधि सभा के संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिलोक सिंह सजवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की फौज तैयार होती जा रही है। सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा देकर आम युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें कोरोना वॉरियर कहा गया वो रोजी-रोटी के मोहताज हो गए। ये वही युवा हैं, जिन्होंने भाजपा को सत्ता की दहलीज तक पहुंचाया और सरकार ने शपथ लेने के बाद तुरंत उन्हें हटा दिया। पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि महामारी के समय इन्हीं लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। यहां तक कि लोगों के अंतिम संस्कार तक किए। आज इनको हटाया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें