फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmakamal: हेमकुंड साहिब में दो सप्ताह पहले ही खिला राज्य पुष्प, जानिए फूल के खिलने का क्या है असल समय

Mon, 04 Jul 2022 11:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ।

सार

पिछले दिनों हेमकुंड साहिब में अच्छी बर्फबारी हुई। उससे ब्रह्मकमल फूल को खिलने के लिए पर्याप्त तापमान मिल गया है। वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर विनय नौटियाल का कहना है कि ब्रह्मकमल को खिलने के लिए कम तापमान चाहिए होता है। जुलाई व अगस्त में बरसात शुरू होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान कम होने लगता है।
विज्ञापन
ब्रह्मकमल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब क्षेत्र में इस साल राज्य पुष्प ब्रह्मकमल दो सप्ताह पहले ही खिल गए हैं। इस क्षेत्र में अक्सर यह फूल जुलाई मध्य और अगस्त में खिलते हैं, लेकिन इस बार जुलाई के पहले सप्ताह में ही यहां ब्रह्मकमल खिलने शुरू हो गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में ब्रह्मकमल बहुतायत में खिलते हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के पड़ाव भ्यूंडार गांव निवासी प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने अक्सर इस फूल को जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से ही खिलते देखा है।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा:  लिनचोली के पास कंडी से 200 मी. नीचे खाई में गिरने से बच्चे की मौत, मजदूर मौके से फरार

इस साल कुछ समय पहले ही यह फूल खिलने लगा है। वहीं वनस्पति विज्ञान के प्रोफेसर विनय नौटियाल का कहना है कि ब्रह्मकमल को खिलने के लिए कम तापमान चाहिए होता है। जुलाई व अगस्त में बरसात शुरू होने पर उच्च हिमालयी क्षेत्र का तापमान कम होने लगता है। पिछले दिनों हेमकुंड साहिब में अच्छी बर्फबारी हुई। उससे इस फूल को खिलने के लिए पर्याप्त तापमान मिल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें