II
सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोका, चिह्नीकरण, एक समान पेंशन की मांग उठाई
I
I
I
Iचिह्नीकरण की प्रक्रिया पूरी करने, एक समान पेंशन, पट्टा, पेंशन वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद की ओर से सचिवालय कूच किया गया। सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान राज्य आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई।
I
I
I
Iबृहस्पतिवार सुबह 11 बजे आंदोलनकारी गांधी पार्क से सचिवालय कूच के लिए निकले। एश्लेहॉल चौक होते हुए कनक चौक से सचिवालय की तरफ बढ़े तो सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद आंदोलनकारी वहीं बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। नारेबाजी करते हुए आंदोलनकारियों ने अपनी मांगें उठाईं और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। आंदोलनकारियों ने बताया कि सरकार हमारी मांगें नहीं सुन रही है। इसीलिए प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
I
Iआंदोलनकारियों ने चिह्नीकरण की प्रक्रिया पूरी करने, एक समान पेंशन, पट्टा, पेंशन वृद्धि, मूल निवास 1950 से लागू करने, हिमाचल की तर्ज पर धारा-371 लागू करने की भी मांग उठाई। इस दौरान जनवादी महिला समिति, नेताजी संघर्ष समिति, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी, उत्तराखंड किसान सभा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, सीटू, एसएफआई, दिशा सामाजिक संस्था, उत्तराखंड के विभिन्न जन संगठन, राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन के लोग शामिल रहे।I