फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारियों ने की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
कचहरी परिसर ​स्थित शहीद स्मारक पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ में भाग लेते उत्तराखंड राज्य आंदोलन। संवाद
विज्ञापन
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने अंकिता हत्याकांड में दोषियों को सजा दिलाने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। बुधवार को आंदोलनकारियों ने दोषियों को बचाने के विरोध में शहीद स्मारक पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। दीप जलाकर नारे भी लगाए। शकुंतला रावत, राधा तिवारी, द्वारिका बिष्ट ने कहा कि इस मामले की सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए, ताकि देवभूमि की छवि को धूमिल होने से बचाया जा सके। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पूरे प्रदेश में अंकिता के साथ हुए अन्याय के खिलाफ धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। यदि अब भी सरकार कोई जल्द निर्णय नहीं लेती तो जनमानस सड़कों पर होगा। इस दौरान केशव उनियाल, शकुंतला रावत, राधा तिवारी, सत्या पोखरियाल, अरुणा थपलियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें