फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य आंदोलनकारी विजय चंद्र रमोला का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी विजय चंद्र रमोला के निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने गहरा शोक जताया। 75 वर्षीय विजय चंद्र रमोला को बीते कुछ दिनों पहले कोरोना संक्रमित पाए जाने पर दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

मंच के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि 10 दिन पहले उन्हें दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसके बाद कुछ दिन ग्राफिक एरा और मैक्स अस्पताल में भी भर्ती रहे। बीते बुधवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कहा कि रमोला का राज्य निर्माण में अहम योगदान रहा है। मंच ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। राज्य आंदोलनकारी रमोला का अंतिम संस्कार बुधवार को भाऊवाला के श्रोणा घाट पर हुआ। इनके तीन बच्चे हैं। दो बेटे, एक बेटी। दोनों बेटे बाहर जॉब करते हैं। इनके बड़े भाई शंकर चंद्र रमोला भी राज्य आंदोलनकारी हैं।
इस दौरान मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, मोहन खत्री, रामलाल खंडूडी, प्रदीप कुकरेती, मोहन खत्री, सुरेश नेगी, अनुज नौटियाल, भानू रावत, प्रभात डंडरियाल, संजय किशोर, गणेश डंगवाल, सुमन भंडारी, राजेश पांथरी, राकेश नोटियाल, गौरव खंडूडी, विरेंद्र सकलानी, नवनीत गुसाईं, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें