फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: 18 लाख रुपये से अधिक की स्टांप चोरी पकड़ी, लगा जुर्माना, वसूली के लिए नोटिस जारी

Mon, 08 May 2023 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पिछले दिनों जिलाधिकारी सोनिका ने स्टांप चोरी मामले में जांच के निर्देश दिए थे। इनमें जांच की गई तो पाया गया कि 18.67 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी कम पाई गई है।
विज्ञापन
नोटिस जारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में 18 लाख रुपये से अधिक की स्टांप चोरी पकड़ में आई है। इस मामले में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित पर आठ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जिलाधिकारी सोनिका ने स्टांप चोरी मामले में जांच के निर्देश दिए थे। इनमें जांच की गई तो पाया गया कि 18.67 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी कम पाई गई है।

Dehradun:  केदारनाथ जाने वाले मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री हुए ठगी का शिकार, पुराने हेली टिकट एडिट कर 40 हजार ठगे
विज्ञापन


यानी इतने मूल्य के स्टांप चोरी हुए हैं। इस पर 8.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही 6,24,130 ब्याज सहित कुल 33.46 लाख रुपये जमा कराने के लिए संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


यह धनराशि निर्धारित समय पर जमा न करने पर संबंधित से 10 फीसदी अतिरिक्त धनराशि जमा कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि संपत्ति बेचते व खरीदते समय निर्धारित शुल्क जमा कराएं। ऐसा न करने पर चार गुना से अधिक की वसूली की कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें